थाना धनपुरी पुलिस द्वारा सोने के आभूषणों को गिरवी रख 3.71 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, 06 लाख रुपये के सोने के आभूषण जप्त
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना धनपुरी पुलिस द्वारा सोने के आभूषणों को बेईमानीपूर्वक गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
दिनांक 25.09.2026 को धनपुरी निवासी फरियादिया द्वारा थाना धनपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मोहम्मद आरिफ निवासी रजा मोहल्ला, धनपुरी से लगभग चार वर्षों से जान-पहचान थी। आरोपी ने फरियादिया को विश्वास में लेकर दिनांक 22.10.2025 को उसकी मां एवं बहन के सोने के तीन सेट हार तथा तीन जोड़ी सोने के झुमके प्राप्त कर लिए और उक्त आभूषणों को मुथूट फाइनेंस बैंक, अनूपपुर में गिरवी रखकर 3,71,500 रुपये का गोल्ड लोन प्राप्त कर लिया। फरियादिया द्वारा आभूषण वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में अपराध क्रमांक 284/2026, धारा 316(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा बैंक से सोने के आभूषण जप्त किए गए। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद आरिफ पिता स्व. मुस्ताक, उम्र 27 वर्ष, निवासी रजा मोहल्ला, धनपुरी को दिनांक 29.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में लगभग 06 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह गहरवार थाना प्रभारी धनपुरी के नेतृत्व में, सउनि भूपेन्द्र कुमार, प्र.आर. राकेश सिंह, प्र.आर. राजू प्रसाद, प्रआर.सनद कुशवाहा आर. कोमल लोधी एवं आर. राजेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق