शहडोल:थाना बुढ़ार पुलिस द्वारा तहसीलदार की बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

थाना बुढ़ार पुलिस द्वारा तहसीलदार की बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। थाना बुढ़ार पुलिस ने तहसील बुढ़ार परिसर में खड़े तहसीलदार के बोलेरो वाहन के कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 दिनांक 26.10.2026 को फरियादी कपिल कुमार तिवारी, निवासी ग्राम धमनीकला, थाना खैरहा, जिला शहडोल की रिपोर्ट पर थाना बुढ़ार में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 296(ए) एवं 351(3) की वृद्धि की गई।

  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी बुढार द्वारा टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान संदेही अजय उर्फ छोटू पाण्डेय, निवासी आदर्श कॉलोनी बुढ़ार तथा शिवनारायण उर्फ गणेश कोल, निवासी ग्राम झगरहा की संलिप्तता की पुष्टि होने पर दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर दिनांक 29.10.2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। 

सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक खेम सिह पेन्द्रो थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, उनि रजनीश तिवारी प्रआर. सतीष चौरसिया , प्रआर. शरद प्रजापति , आर. प्रदीप घुरैया की की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 

Post a Comment

أحدث أقدم