शहडोल वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, गोरतरा में 70 नग खैर की लकड़ी और कटाई के उपकरण जप्त
शहडोल। वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम गोरतरा निवासी जय विश्वकर्मा के घर और बाड़ी में तलाशी लेकर खैर प्रजाति की लकड़ियां जप्त कीं। कार्यवाही वन संरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन तथा दक्षिण शहडोल वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पन्द्रे और उप वनमंडलाधिकारी सोहागपुर संतोष कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई।
तलाशी के दौरान बाड़ी में खैर प्रजाति के 70 नग लकड़ी, कुल 5 घन मीटर, बरामद हुई। इसके साथ एक पेट्रोल चलित चेन-सॉ मशीन, दो कुल्हाड़ी और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया गया।
वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 33/02, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की। जब्त सामग्री को काष्ठागार नरसरहा डिपो, शहडोल में सुरक्षित रखवाया गया।
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी विनायक कुमार गौतम सहित वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق