सोहागपुर पुलिस द्वारा 02 नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब
सोहागपुर पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को राजस्थान से सुरक्षित दस्तयाब किया
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में महिला एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण तथा अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों
में लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को अन्य जिलों से सुरक्षित दस्तयाब कर वैधानिक
कार्यवाही उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत एक फरियादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से लापता होने की
रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध
कर विवेचना में लिया गया तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए बालिका की
तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर पतासाजी प्रारंभ की गई। नाबालिग बालिका की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक
शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा बालिका की पतासाजी एवं दस्तयाबी हेतु5,000/- रुपये के नगद पुरस्कार की उद्घोषणाभी की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं पतासाजी करते हुए लापता
नाबालिग बालिका को दिनांक 25.11.2026 को
थाना खोरा बीसल, जिला जयपुर, राजस्थान से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत आवश्यक वैधानिक
कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोहागपुर
निरीक्षक संजय जायसवाल के नेतृत्व में सउनि. भागचंद, म.प्र.आर. बसंता सिंह एवं आर. विवेक झारिया की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें