शहडोल:बड़खेरा में रेत का अवैध परिवहन करते डग्गी वाहन जप्त

बड़खेरा में रेत का अवैध परिवहन करते डग्गी वाहन जप्त 

कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की कार्यवाही, वाहन सोहागपुर थाना में जमा

शहडोल। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 24 नवंबर को खनिज विभाग की टीम ने तहसील सोहागपुर अंतर्गत ग्राम बड़खेरा में कार्यवाही करते हुए रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक डग्गी वाहन को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने वाहन क्रमांक MP18GA4459 को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। जब्त वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए थाना सोहागपुर में सुरक्षार्थ जमा कराया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने