विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित होगें कार्यक्रम
शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कुलपति पंडित शम्भूनाथ शुक्ल विष्वविधालय जिला शहडोल, जिला शिक्षा अधिकारी जिला शहडोल, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग जिला शहडोल, समस्त प्राचार्य महाविद्यालय जिला शहडोल, जिला समन्वक सर्व शिक्षा अभियान जिला शहडोल, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र शहडोल, जिला खेल कूद अधिकारी जिला शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला शहडोल, मुख्य नगर पालिका, नगर परिषद अधिकारी जिला शहडोल को पत्र जारी किया है कि विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर 2023 को मनाया जायेगा। उन्होंने जारी पत्र में कहा है कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर
दिव्यांग व्यक्तियों के सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविरों जैसे अन्य कार्यक्रम का आयेाजन कराना सुनिश्चित किया जाए।
إرسال تعليق