नाबालिग से दुराचार करने वाला दस हजार रूपये का ईनामी
आरोपी उ0प्र0 से गिरफ्तार
शहडोल। थाना बुढ़ार अंतर्गत 16 वर्षीय पीड़िता द्वारा 24 दिसंबर 2023 को रिपोर्ट की गई थी कि आरोपी द्वारा उसके साथ अवैध शारीरिक संबंध स्थापित किया गया था, जिसके परिणामस्वरुप अचानक पेट मे दर्द होने से उपचार हेतु अस्पताल मे चेकअप कराने पर पीड़िता के गर्भ से होने की जानकारी मिली। अस्पताल मे उपचार के दौरान मृत शिशु पैदा हुआ। पीड़िता के बताये अनुसार माह अप्रैल-मई 2023 मे एक बाहरी व्यक्ति का जैतपुर चैराहा मे आकर किराए के मकान में ठहरा हुआ था। इस दौरान आरोपी द्वारा उसे बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल बलात्कार एवं पाॅक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश/विवेचना प्रारंभ की गयी।
प्रकरण में नाबालिग बालिका के साथ दुराचार होने से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी किया जाना आवश्यक था, जिस हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के द्वारा आरोपी के विरूद्ध 10,000 रूपये ईनाम उद्घोषित करते हुए विवेचना टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी के ग्राम गोंडा जिला अलीगढ़ उ.प्र. में होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन पर थाना बुढ़ार से उनि उपेन्द्र त्रिपाठी, प्र.आर. धर्मेंद्र सिंह, आर. राजकुमार की टीम आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु जिला अलीगढ़ उ.प्र. की ओर रवाना की गई। उक्त टीम ने आरोपी को ढूंढ़कर दिनांक 07.02.2024 को मामले के आरोपी प्रदीप सिंह चैधरी पिता अशोक सिंह चैधरी उम्र 24 वर्ष नि. धन्तोली थाना गोंडा जिला अलीगढ़ (उ.प्र.) को रात्रि के समय दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
मामले मे अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी संजय जायसवाल के नेतृत्व मे उनि. उपेन्द्र त्रिपाठी, उनि. शोभा नामदेव, प्र.आर. 06 धर्मेन्द्र सिंह, आर, 611 राजकुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
إرسال تعليق