गोहपारू पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
शहडोल। थाना गोहपारू में मृतक के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसका बड़ा लड़का प्रेमलाल कोल दूसरी पत्नी रूरी उर्फ शांति बाई के साथ पिछले 10 साल से ससुराल में रह रहा है। दिनांक 20.01.24 को उसे बहु रूरी बाई ने घर आकर बताई कि वह बहुत शराब पिया हुआ है। घर की धान बेचने के लिए विवाद एवं गाली-गलौच कर रहा है। शाम को उसके घर जाकर देखने पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी। रिपोर्ट पर थाना गोहपारू में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
मर्ग जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गए। मृतक के माथे, नाक, चेहरे-मुंह, लिंग एवं अंडकोष पर चोट थी। साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गए। जांच से पाया गया कि मृतक प्रेमलाल का उसकी पत्नी शांति कोल से 18 जनवरी 24 को विवाद हुआ था। मृतक प्रेमलाल कोल द्वारा अपनी पत्नी शांति कोल से पीने का पैसा मांगा गया जो नहीं देने पर पर दोनों का विवाद हुआ। पुनः धान बेचने की बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ जिस पर मृतक की पत्नी शांति कोल द्वारा विवाद के दौरान पति प्रेमलाल को पत्थर के लोढ़ा से चेहरे, माथे, मुंह, नाक व अंडकोष में चोट पहुंचायी गई। जिससे मृतक प्रेमलाल कोल उर्फ प्रेमू कोल की मृत्यु हो गई। मर्ग जांच के आधार पर आरोपी शांति कोल उर्फ रूरी कोल निवासी बरेली थाना गोहपारू के विरूद्ध धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है।
إرسال تعليق