शहडोल:नगर परिषद बकहो की बड़ी उपलब्धि – ओरिएंट पेपर मिल ने टैक्स भुगतान की स्वीकृति दी

नगर परिषद बकहो की बड़ी उपलब्धि – ओरिएंट पेपर मिल ने टैक्स भुगतान की स्वीकृति दी

शहडोल। बकहो नवगठित नगर परिषद बकहो को एक बड़ी सफलता मिली है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष वैभव विक्रम सिंह और उनकी P.I.C टीम ने ओरिएंट पेपर मिल के उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें कंपनी ने बकाया नगरपालिका टैक्स को शीघ्र भुगतान करने की सहमति दे दी है। यह निर्णय नगर के आर्थिक विकास और प्रशासनिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

बैठक में बनी सहमति, 3 साल से बकाया टैक्स होगा जमा

बैठक में ओरिएंट पेपर मिल के प्लांट हेड C.S. Kaskar, HR हेड रवि सिंह एवं रवि शर्मा मौजूद थे। नगर परिषद उपाध्यक्ष वैभव विक्रम सिंह और उनकी टीम के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि 3 साल से लंबित टैक्स को अब जल्द जमा करने का निर्देश ओरिएंट पेपर मिल की अकाउंट टीम को दिया गया है।

नगर परिषद उपाध्यक्ष की निर्णायक भूमिका

नगर परिषद उपाध्यक्ष वैभव विक्रम सिंह ने इस बैठक में सक्रिय नेतृत्व दिखाया और मिल प्रबंधन को टैक्स भुगतान के लिए सहमत किया।

उनकी सूझबूझ और प्रशासनिक कुशलता से नगर परिषद को एक आर्थिक मजबूती मिली है।

यह निर्णय आने वाले समय में नगर की सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने में सहायक होगा।

बकहो के विकास में नया अध्याय

नगर परिषद उपाध्यक्ष लगातार बकहो को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नगर के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो आने वाले समय में अन्य औद्योगिक संस्थानों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी।

ओरिएंट पेपर मिल को नगर परिषद की टीम का आभार

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष और उनकी P.I.C टीम ने ओरिएंट पेपर मिल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहमति बकहो नगर परिषद और उद्योगों के बीच सकारात्मक संबंधों का प्रतीक है, जिससे आने वाले समय में नगर के विकास को और अधिक गति मिलेगी।

बकहो की जनता के लिए गर्व का क्षण

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से नगर परिषद की प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण मिलता है। अब देखना होगा कि इस सफलता के बाद बकहो नगर परिषद और कौन-कौन से नए आयाम स्थापित करती है।

Post a Comment

और नया पुराने