कनौजिया कुर्मी युवा संगठन की विशेष बैठक संपन्न
तुला राम सहीस स्वतंत्र पत्रकार छत्तीसगढ़
रिगनी । खरौद कनौजिया कुर्मी युवा संगठन एकता मंच एवं एकता संघ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान शबरी नारायण के आशीर्वाद से कनौजिया कुर्मी धर्मशाला, शिवरीनारायण में अति विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी पूर्व पदाधिकारी, वर्तमान पदाधिकारी एवं समाज के सम्माननीय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र कश्यप ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवागढ़ घासी राम कश्यप एकता मंच अध्यक्ष संतोष कश्यप संघ अध्यक्ष दीपक कश्यप उपस्थित रहे। बैठक में समाज की उन्नति, एकता और सकारात्मक सोच पर चर्चा हुई। सामाजिक मुद्दों पर सार्थक विचार प्रस्तुत किए गए और समाज को सशक्त बनाने का तीनों संगठन एक साथ मिलकर समाज को एक नई दिशा और दशा देने के लिये संकल्प लिया गया शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में समाज के सभी शिक्षकों का प्रेरणा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही हाल ही में निर्वाचित सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्षों को शुभकामनाएँ दी गईं अंत में सभी सदस्यों ने समाज की मजबूती और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने एवं इस प्रकार के आयोजनों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे विष्णु अवतार कश्यप अंगद कश्यप श्याम कश्यप शत्रुघ्न कश्यप राम गोपाल वर्मा योगेश कश्यप जयप्रकाश कश्यप दीपक वर्मा योगेश कुमार कश्यप प्रजापति कश्यप राजेश कौशिक मनमोहन कश्यप दिलेश्वर कौशिक लक्ष्मीकांत कश्यप गजानन कश्यप महेंद्र सागर रामेश्वर कश्यप ज्योति कुमार कश्यप रामकृष्ण कश्यप शिव कश्यप महेश ग्राम कश्यप संतोष कुमार कश्यप विष्णु कुमार कश्यप संतोष कुमार कश्यप कमल कश्यप सोम कश्यप गोपी कश्यप मालिक राम कश्यप कन्हैयालाल कश्यप अरविंद कश्यप मिथलेश कश्यप बुधराम कश्यप राजेंद्र कुमार कश्यप सनत कश्यप सुरेश कश्यप अश्विनी कुमार कश्यप गंगेश कुमार कश्यप सनी कश्यप मीडिया कौशल कश्यप प्रभारी मेलाराम कश्यप तुलाराम कौशिक सहित कुर्मी समाज के लोग उपस्थित रहे।

إرسال تعليق