विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डीके आज़ाद एवं युवा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर दिव्यांग युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आज़ाद, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुशवाहा सहित संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। सभी नेताओं ने कहा कि “दिव्यांग जनों के जीवन को सफल बनाना हमारा संकल्प है, हम युवा सदैव उनके साथ हैं।”
फाउंडेशन द्वारा पूरे देश में “एक वृक्ष जीवन के लिए – एक वृक्ष दिव्यांग के नाम” थीम के साथ वृक्षारोपण किया गया। राष्ट्रीय व प्रदेश इकाइयों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जिलाध्यक्ष एहसानुल हक, युवा कार्यकर्ता डॉ. ज़िमाम अंसारी, मल्लावां इकाई एवं जिला कमेटी सदस्यों ने भी वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है।

إرسال تعليق